फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   धोखाधड़ी कर आरोपियों ने हड़पे सात लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

धोखाधड़ी कर आरोपियों ने हड़पे सात लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर आरोपियों ने हड़पे सात लाख, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

स्याना। थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से दो आरोपियों ने एक निजी कंपनी के माध्यम से काम दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। वहीं, अब आरोपी रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नई मंडी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला हीरापुर निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र रीछपाल सिंह ने स्याना में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायती पत्र देकर ठगी होने की जानकारी दी। पीड़ित ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि स्याना के मोहल्ला पट्टी मुसलमान निवासी तनवीर आलम पुत्र शहरयार खान का उसके घर आना जाना था। पीड़ित की स्याना क्षेत्र के गांव इमामाबाद के निकट जमीन व बाग है। आरोपी से पीड़ित की पुरानी जान पहचान है। पीड़ित ने बताया कि बीते वर्ष आरोपी तनवीर ने उसे झांसा दिया कि उसका लखनऊ निवासी एक दोस्त मोहम्मद जिया पुत्र अतर हुसैन की एक प्राइवेट कंपनी है, जिसमें पीड़ित यदि सात लाख रुपये लगा देगा तो उसे सोलर पैनल लगाने का काम मिल जाएगा। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के झांसे में आकर अपने घर बुलाकर दो लाख रुपये नकद दे दिया। जबकि, पांच लाख रुपये आरोपियों के खाते में आरटीजीएस कर दिया। वहीं, अब आरोपी पीड़ित को रुपये देने से इंकार कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed