{"_id":"5b99662d867a557f714f73e6","slug":"15367798057-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म
खुर्जा। देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक शादी का झांसा देकर बीते दिनों अपने साथ ले गया था। साथ ही आरोपी ने पीड़िता को बंधक बना कर कई दिनों तक दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 15 जून की शाम को औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसे अपने साथ ले गया था। आरोपी ने इस दौरान उसे शादी का झांसा दिया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अपनी एक अन्य महिला मित्र के साथ पीड़िता को एक कमरे में बंधक बना कर रखा। साथ ही आरोपी ने कई दिनों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए थे। आरोप है कि पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसे नशीला पदार्थ भी खिला देते थे, साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बीते दिनों पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। पीड़िता ने थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी गिरीश कुमार कौटिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।