{"_id":"5b8ad74942c792465864504e","slug":"153582572417-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: मुख्य आरोपी रामकुमार फरार, एएसपी ने फिर किया मौका मुआयना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपल मर्डर: मुख्य आरोपी रामकुमार फरार, एएसपी ने फिर किया मौका मुआयना
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल मर्डर: मुख्य आरोपी रामकुमार फरार, एएसपी ने फिर किया मौका मुआयना
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी तक नाकाम साबित हो रही हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले में हत्या की मुख्य वजह अवैध संबंधों का होने की चर्चा दबी जुबां कर रही है। वहीं शनिवार को एएसपी प्रमोद कुमार ने एक बार फिर घटना स्थल का मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की है।
बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में बृहस्पतिवार सुबह महिला रूबी व उसके दो मासूम बच्चों केशव व ऋत्विक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति रामकुमार व उसके अविवाहित जेठ रामरतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पूछताछ में सामने आया था कि घटना वाले रोज रामरतन और रामकुमार एक-एक कर घर से बाहर निकले थे। पहले रामरतन घर से निकल कर गया था, उसके बाद रामकुमार कुछ देरी के बाद बाहर निकला और बाहर से कुंडी लगाकर चला गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी जेठ रामरतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, इसके अलावा अन्य परिजनों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन नतीजा अभी सिफर नजर आ रहा है। साथ ही एएसपी ने शनिवार को एक बार फिर घटना स्थल का निरीक्षण किया। यह जानने के लिए कि कहीं हत्या के दौरान रामकुमार के साथ कोई और भी मौजूद था या नहीं। वहीं आरोपी पति रामकुमार की तलाशी के लिए पुलिस पिछले 72 घंटे से खाक छान रही है, लेकिन आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी तो दूर पुलिस कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि मामले में दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही आरोपी पति रामकुमार को दबोच लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड के राज से पर्दा उठ सकेगा।