फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   24 घंटे बाद भी फरार दो भाईयों को नहीं दबोच सकी पुलिस

24 घंटे बाद भी फरार दो भाईयों को नहीं दबोच सकी पुलिस

Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी फरार दो भाईयों को नहीं दबोच सकी पुलिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम में रंजिशन तीन भाईयों द्वारा एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को 24 घंटे बाद भी कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। फरार दोनों आरोपी भाईयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जबकि, पकड़े गए मुख्य आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बता दें कि नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी बंटी पुत्र लल्लू सिंह शनिवार दोपहर को करीब ढाई बजे मोहल्ले में ही एक दुकान पर अन्य लोगों के साथ मौजूद था। इसी दौरान वहां देवीपुरा प्रथम निवासी मोहनिश, शाहरुख व दानिश पुत्रगण युसूफ हाथ में चाकू लेकर पहुंचे और बंटी को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए अभद्रता करनी शुरू कर दी। बंटी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी शाहरुख व दानिश ने बंटी को पकड़ लिया और मोहनिश ने चाकू से उसके पेट व अन्य शरीर के हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों को एकत्रित होता हुआ देख आरोपी भागने लगे। लेकिन, स्थानीय लोगों ने आरोपी मोहनिश को छुरे समेत दबोच लिया। जबकि, उसके दोनों भाई मौके से भागने में कामयाब रहे। बंटी को चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहनिश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके दो सगे भाइयों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed