{"_id":"5b6ed8074f1c1ba33e8b6512","slug":"15339909105-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सेल से लौटते वक्त ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सेल से लौटते वक्त ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सेल से लौटते वक्त ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा
बुलंदशहर। पारिवारिक विवाद के सिलसिले में महिला सेल से लौट रही महिला पर ससुरालियों ने सरेराह हमला बोल दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गला घोंट कर महिला को जान से मारने की कोशिश की। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पीड़ित पक्ष ने देहात कोतवाली में तहरीर भी दी लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी कमलेश पुत्री राम सिंह शुक्रवार को अपने पिता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2014 को सिकंदराबाद निवासी एक युवक से हुई थी। आरोपी ससुराल वाले पीड़ित से अतिरिक्त दहेज के रुप में कार व नगदी मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़ित का उत्पीड़न किया जा रहा था। इस दौरान पीड़ित ने एक पुत्र को भी जन्म दिया, बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ। गत दिनों पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी ससुरालियों की शिकायत की थी। एसएसपी ने मामला महिला सेल के सुपुर्द कर दिया था। 8 अगस्त को पीड़ित महिला सेल गई थी। घर लौटते वक्त आरोपी ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी केबी सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।