फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लड़की भगाने के शक में दो युवकों को अगवा कर पीटा

लड़की भगाने के शक में दो युवकों को अगवा कर पीटा

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
लड़की भगाने के शक में दो युवकों को अगवा कर पीटा
विज्ञापन


औरंगाबाद । औरंगाबाद पुलिस चौकी से मात्र बीस कदम की दूरी पर एक होटल में खाना खा रहे दो युवकों का महिला समेत कार सवार बदमाश दिनदहाड़े अपहरण करके ले गये। इसके बाद बाग में ले जाकर उन्हें तमंचों की बटों से पीटा। किसी तरह युवकों ने उनके चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। दोनों युवकों का अपहरण लड़की भगाने के शक में हुआ है। पीड़ितों ने महिला समेत दो को नामजद कर कई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामला दो अलग-अलग संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। अपहर्ता पंचायत करने की तैयारी में लगे हुए हैं।

गांव नंगलाकरन निवासी एक महिला का निकाह बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव से हुआ था। उस महिला ने कुछ दिन पहले अपनी पुत्री का निकाह स्याना के एक युवक से किया था। करीब एक माह पहले उसकी पुत्री प्रेमी के साथ फरार हो गई। गांव नंगलाकरन निवासी एक समुदाय के दो युवक औरंगाबाद स्थित स्याना बस स्टैंड पर दूसरे समुदाय के मोबाइल विक्रेता की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मोबाइल विक्रेता ने युवकों पर लड़की भगाने का आरोप लगाते हुए उनके मोबाइल तक चैक करके टार्चर किया। बाद में दोनों युवक एक होटल पर खाना खाने जा पहुंचे। इस दौरान महिला समेत कार सवार आधा दर्जन बदमाश होटल पर आ धमके और खुद को सीबीआई से बताते हुए उन्हें कार में डालकर अपहरण करके स्याना नहर के पास एक बाग में ले गए। अपहर्ताओं ने दोनों की आंखों पर काली पट्टी बांधकर तमंचे की बटों से पिटाई कर दी और गुप्तांग पर हमला बोल दिया। बदमाश दोनों युवकों से जबरन घटना को कबूल करने का दबाव बना रहे थे। किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से निकलकर दोनों युवक एक ग्रामीण के पास पहुंचे। ग्रामीण की मदद से दोनों देर रात अपने घर पहुंच सके। पीड़ितों ने परिजनों को घटना की आपबीती बताई। रविवार दोपहर परिजन मोबाइल विक्रेता की दुकान पर पहुंचे तो वे दुकान का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़ितों ने थाने पर पहुंचकर महिला समेत दो को नामजद करते हुए कई के खिलाफ तहरीर दी है। देर रात से लगातार आरोपी युवकों के मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ औरंगाबाद सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed