{"_id":"5b425a844f1c1b84468b55a9","slug":"15310752026-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, गंभीर
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, गंभीर
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अड़ौली में एक युवक को उसके घर पर ही रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। आनन-फानन में परिजनोें गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
देहात कोतवाली के गांव अड़ौैली निवासी कपिल कुमार (20) पुत्र मूलक चंद लोधी को उसके परिजनों ने रविवार सुबह करीब आठ बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कपिल के सीने पर गोली लगने का घाव था। चिकित्सकों के पूछने पर परिजनों ने बताया कि घर ही अपने आप गोली लगने से कपिल घायल हुआ है। घायल कपिल की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि परिजनों ने घायल कपिल को नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कपिल की हालत अभी चिंताजनक बनी है। वहीं देहात कोतवाली पुलिस मामले में कोई भी तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। कोतवाली देहात प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि अस्पताल प्रशासन से घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। ब्यूरो