{"_id":"5af484ab4f1c1b6d098b8ed7","slug":"152597418415-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में चल रहा अवैध खनन का कारोबार, पुलिस बनी अंजान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र में चल रहा अवैध खनन का कारोबार, पुलिस बनी अंजान
Updated Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में चल रहा अवैध खनन का कारोबार, पुलिस बनी अंजान
- क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में खनन माफिया लगा रहे चूना
- पुलिस खनन माफिया पर कार्रवाई तो दूर खनन की जानकारी से कर रही इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। सरकार खनन माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन में नजर आती है, तो थाना स्तर पर पुलिस इसे धूमिल करती नजर आ रही है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अवैध खनन जारी है, लेकिन पुलिस खनन माफियाओं पर कार्रवाई करना तो दूर खनन की जानकारी से भी इंकार कर रही है।
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए सख्त आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। प्रदेश सरकार के नुमाइंदे ही आदेशों को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस के संरक्षण में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के गांव लखावटी, पाली बेगपुर, चरौरा मुस्तफाबाद, मूढ़ीबकापुर, ईलना, खाजपुर, रतनपुर समेत करीब एक दर्जन गांवों में मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। सूत्रों के अनुसार थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर खनन माफिया से संपर्क कर ट्राली के हिसाब से वसूली करते हैं। तीन दिन पहले भी लखावटी ब्लाक क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने एसडीएम सदर से अवैध खनन की शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने खनन करते ट्रेक्टर को पकड़ा था।
कोट
कार्यवाहक एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि खनन का मामला संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में आने पर ही खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।