फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित बुद्ध की पैठ के पास रहने वाले एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू, उसके दो भाई, पिता समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रौसला निवासी सहीद खां पुत्र गवरुद्दीन ने बताया कि उसने अपने बेटे वकील का निकाह कुछ साल पहले बुद्ध पैठ के पास रहने वाली इस्लाम की बेटी नगीना के साथ किया था। वकील ससुराल में ही रहकर मजदूरी करता था। निकाह के बाद से ही नगीना और उसके परिजन आए दिन वकील से झगड़ा और मारपीट करते थे। उसने बताया कि दस दिन पहले इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी, जिसमें समझौता करा वकील को अलग मकान लेकर रहने के लिए कहा गया था, लेकिन उसके ससुराल वाले इस पर राजी नहीं हुए। सहीद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे नगीना ने अपने भाई आसिफ, शकील, पिता इस्लाम और सलीम के साथ मिलकर उसके बेटे वकील की हत्या कर दी। वकील के शव को घर के कमरे के बाहर फंदे से लटका दिया। घटना के बाद आरोपियों को घर से भागते हुए वकील के भाई वहीद ने देख लिया था। कोतवाली प्रभारी कुलवीर सिंह पंवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed