{"_id":"5a79f90a4f1c1ba32a8b611f","slug":"151794326412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से पांच लाख रुपये की नगदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से पांच लाख रुपये की नगदी उड़ाई
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दरोगा के बेटे की बाइक से उड़ाए पांच लाख
बुलंदशहर। अंसारी रोड चौराहे के पर सोमवार शाम दारोगा के बेटे की बाइक से चोरों ने पांच लाख चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कोलसेना निवासी अब्दुल्ला खां सीआरपीएफ में दारोगा हैं। गांव में उनका पुत्र व अन्य परिवार रहता है। सोमवार शाम उनका बेटा अब्दुल सत्तार गांव से बाइक लेकर बुलंदशहर स्थित एक बैंक गया था। बैंक से उसने पांच लाख रुपये निकाले और एक थैले में रखकर अपनी बाइक की बैग में रख दिए। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर अंसारी रोड चौराहे के पास पहुंचा और एक रेहड़ी से कुछ फल खरीदने के लिए रुका। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक के बैग में रखे पांच लाख रुपये गायब कर दिए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और बाद में पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।