{"_id":"5a6e00504f1c1b83268b6fa2","slug":"15171586811615-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार के इनामी गैंगेस्टर देवेश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार के इनामी गैंगेस्टर देवेश को दबोचा
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
15 हजार के इनामी गैंगेस्टर देवेश को दबोचा
- अहमदगढ़ थाना पुलिस ने गांव खुदादिया में घेराबंदी कर पकड़ा
- गत वर्ष रामघाट पुलिस पर अपने साथियों संग आरोपी ने की थी फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। रामघाट थाना क्षेत्र से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी गैंगेस्टर को शनिवार देर शाम अहमदगढ़ पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलाह भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को अहमदगढ़ थाना पुलिस का सूचना मिली कि गैंगेस्टर व 15 हजार का इनामी बदमाश देवेश पुत्र हरपाल अपने गांव खुदादिया में आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने बीते वर्ष अगस्त माह में रामघाट क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर अपने साथियों संग फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने उस दौरान आरोपी देवेश व उसके दो अन्य साथियों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की, लेकिन देवेश फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।