{"_id":"5aff11844f1c1b1b5e8b5857","slug":"151526665604-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री पुलिस, दिन में उठाया, रात में दिखाया मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाह री पुलिस, दिन में उठाया, रात में दिखाया मुठभेड़
Updated Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाह री पुलिस, दिन में बदमाशों को उठाया और रात में दिखा दी मुठभेड़
- पकड़े गए बदमाशों के परिजनों ने मुठभेड़ पर उठाए सवाल
- परिजनों से बातचीत का वायरल वीडियो बता रहा मुठभेड़ का सच
खुर्जा। वाह री पुलिस, दिन में जिन दो बदमाशों को उठाया उनके साथ ही रात में मुठभेड़ दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रही है। परिजनों से बातचीत का वायरल हुआ वीडियो पुलिस के मुठभेड़ की कहानी को झूठा साबित कर रहा है। परिजनों के मुताबिक दोनों पर गैंगेस्टर लगने के कारण वह शनिवार को कोर्ट में हाजिर होने वाले थे।
गांव मलगोसा निवासी दो बदमाशों नौशाद और गुलफाम को 25 हजार रुपये इनामी बताते हुए पुलिस बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में पकड़ना दिखा रही है। वहीं दोनों बदमाशों के परिजन इसे झूठा बता रहे हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए नौशाद की पत्नी नाजरीन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो पुलिस वाले उनके घर पर आए थे। लेकिन उस समय उनके पति अपने भाई के पास करौरा गए थे। इसके बाद करौरा से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। नाजरीन ने बताया कि थोड़ी देर बाद पति के दोस्तों ने बताया कि नौशाद और गुलफाम को पुलिस ने पकड़ लिया है। तुम लोग जल्दी जाओ वरना पुलिस वाले मार डालेंगे। वह उनकी तलाश में बृहस्पतिवार दोपहर से ही कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। परिजनों ने बताया कि गैंगेस्टर लगने के कारण शनिवार को दोनों को कोर्ट में हाजिर होना था। कोतवाली परिसर में डेरा जमाकर बैठे गुलफाम और नौशाद के परिजन काफी भयभीत दिखाई दिए।
एक पुलिस कर्मी को परिजनों ने पहचाना
नौशाद के घर गए एक पुलिस कर्मी को परिजनों ने पहचान लिया। नौशाद की पत्नी नाजरीन ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो पुलिस कर्मी उनके घर पर गए थे। उनमें से एक पुलिस कर्मी कोतवाली में घूमते हुए देखा है।
विज्ञापन
परिजनों को गुमराह कर रही पुलिस
नौशाद और गुलफाम के परिजनों ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार दोपहर से ही पुलिस गुमराह कर रही है। गुलफाम की पत्नी गुलशन ने बताया कि पति के बारे में पूछने पर पुलिस वाले टालमटोल कर रहे हैं। उन्हें पकडने के बाद दोनों का क्या किया गया, कहां रखा गया है पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं नौशाद का कोई हाल न मिलने पर मां अनीसा ने रोते हुए बताया कि बेटे की खबर न मिलने के चलते वह काफी परेशान हैं, कहीं पुलिस ने उसका एनकाउंटर तो नहीं कर दिया।