{"_id":"5a43de9f4f1c1b8b688baddf","slug":"15143975035-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती प्रकरण: हिस्ट्रीशीटर है गैंग का सरगना, पांच डकैतों पर इनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती प्रकरण: हिस्ट्रीशीटर है गैंग का सरगना, पांच डकैतों पर इनाम घोषित
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के लिए...
हिस्ट्रीशीटर है गैंग का सरगना, पांच डकैतों पर इनाम घोषित
डकैती प्रकरण
- अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सोनू है डकैतों के गैंग का सरगना
- दो डकैतों को मुठभेड़ में दबोच चुकी है जिला पुलिस, पांच की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
ककोड़ व चोला चौकी क्षेत्र में डकैती करने वाले गिरोह को पुलिस चिह्नित करने का दावा कर रही है। गैंग का सरगना जवां निवासी मुख्य आरोपी सोनू हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस दो डकैतों को बीते दिनों मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन सरगना सहित पांच डकैत खुले घूम रहे हैं। आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और देहात कोतवाली पुलिस ने 24 दिसंबर की देर रात चोला चौकी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो डकैतों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था। डकैतों के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में हुई डकैतियों के मामले में कई अहम सुराग पुलिस को दिए थे। पकड़े गए डकैत गोपाल व भगवानदास निवासी जवां, अलीगढ़ को पुलिस ने जेल भेज दिया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को गैंग सरगना सोनू पुत्र मोतीलाल अहेरिया निवासी जवां कला थाना जवां के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे। बकौल पुलिस, सोनू गैंग को लीड करता है। वह जवां थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। गैंग का एक अन्य सदस्य ऐन साहब उर्फ रियासत पुत्र अल्लानूर निवासी जवां कलां थाना जवां भी डकैती की वारदातों में शामिल था। ऐन भी जवां थाने का हिस्टीशीटर है। दोनों डकैतों पर अलीगढ़ व बुलंदशहर जनपद के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के तीन अन्य सदस्य संजय पुत्र रामस्वरूप निवासी जवां कला, टीटू पुत्र रामेश्वर निवासी जवंा कला, सत्यवीर उर्फ सत्तू पुत्र मान सिंह अहेरिया गांव पींजरी थाना गोंडा, अलीगढ़ पर भी कई मामले दर्ज हैं। पांचों आरोपियों की तलाश में जिला पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
वर्जन
- गैंग सरगना सोनू सहित पांच बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। फरार डकैतों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पांचों डकैतों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- मुनीराज जी, एसएसपी