फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेठ व उसके साथी ने किया गैंगरेप, पति ने बोला तीन तलाक

जेठ व उसके साथी ने किया गैंगरेप, पति ने बोला तीन तलाक

Wed, 20 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
जेठ व उसके साथी ने किया गैंगरेप, पति ने बोला तीन तलाक
विज्ञापन

एक दिसंबर को हुई थी शादी, आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता के साथ उसके जेठ व साथी ने शादी वाली रात को ही गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने पति से शिकायत की, तो उसने तीन तलाक बोलकर, मारपीट कर गांव के रास्ते में छोड़ दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका निकाह गत एक दिसंबर को नगर के मोहल्ला निवासी राशिद के साथ हुआ था। शादी के बाद जब रात को पीड़िता अपने ससुराल पहुंची, तो देर रात उसके कमरे में जेठ राकिब व उसका एक अन्य साथी घुस आया। जेठ ने उसके साथ रेप किया और उसके साथी ने वीडियो बना ली। इसके बाद जेठ के दोस्त ने भी उसके साथ रेप किया। आरोपी पीड़िता को किसी से भी शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने जब पति को इस बाबत बताया तो उसने मारपीट की और कहा कि वह उसे अपने भाई के लिए ही निकाह कर के लाया था। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने पहले ही किसी अन्य युवती से निकाह किया हुआ है। पीड़िता ने जब मायके में शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपियों ने जमकर पीटा और पीड़िता को बाइक पर बैठा कर उसके गांव के पास जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोला और भाग निकला। पीड़िता ने कई बार थाना-चौकी के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी मुनीराजजी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति राशिद, जेठ राकिब व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed