{"_id":"5a357b394f1c1bc8678c1d16","slug":"15134545386-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत
- किसी रिश्तेदार ने 100 नंबर पर पुलिस को दी थी हत्या की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धर्म एंक्लेव में शनिवार सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृृृृृत व्यक्ति के किसी रिश्तेदार ने यूपी डायल 100 पर पुलिस को उसकी हत्या करने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला धर्म एंक्लेव निवासी हरेंद्र चौधरी (48) पुत्र हीरालाल अपनी पत्नी के साथ रहते थे। शनिवार सुबह घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सूचना पर अन्य रिश्तेदार भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी रिश्तेदार ने डायल यूपी 100 पर फोन कर पुलिस को हरेंद्र की की हत्या करने की सूचना दी। साथ ही अज्ञात रिश्तेदार ने पुलिस को बताया था कि हरेंद्र की जहर देकर हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक हरेंद्र की मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मुकेश त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा।