{"_id":"59e785ff4f1c1b0d698b6652","slug":"150834541413-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने अधिवक्ता को जड़ा थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने अधिवक्ता को जड़ा थप्पड़, हंगामा
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही ने अधिवक्ता को जड़ा थप्पड़, हंगामा
- कचहरी परिसर की हवालात में हुई घटना, जमकर हुआ हंगामा
- अधिवक्ताओं के आक्रोश के बाद आरोपी सिपाही को किया जा रहा सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की हवालात परिसर में बुधवार शाम एक सिपाही ने अधिवक्ता को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड करने का आश्वासन देकर हंगामे को शांत कराया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर-ख्वाजपुर निवासी हरवीर पुत्र गंगाशरण जिला न्यायालय परिसर में ही प्रेक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम करीब सवा चार बजे वह न्यायालय परिसर में स्थित हवालात की ओर से आ रहे थे। इस दौरान वहां बंद उनके एक बंदी ने उनसे आगे की तारीख के बारे में जानकारी लेनी चाही। इस पर अधिवक्ता ने हवालात परिसर में जाकर उसे अगली सुनवाई की तारीख बता दी। इसी बात को लेकर वहां ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस पर सिपाही ने अधिवक्ता को थप्पड़ जड़ दिया। अधिवक्ता को थप्पड़ लगने के बाद सिविल व बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण मौके पर एकत्रित होने शुरू हो गए। साथ ही अधिवक्ताओं ने इस दौरान कैदी वाहन को वहीं रोक लिया और जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि जब तक आरोपी सिपाही को सस्पेंड नहीं किया जाता हंगामा जारी रहेगा। कुछ ही देर में वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन सिंह राघव भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल, एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को आरोपी सिपाही को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है। साथ ही उसे सस्पेंड भी किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।