फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दिनदहाड़े महिला के गले से लूटी चेन, आरोपी भागे

दिनदहाड़े महिला के गले से लूटी चेन, आरोपी भागे

Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला के गले से लूटी चेन
विज्ञापन

- नगर के कृष्णा नगर मोहल्ले में दिन में ही बाइक सवार बदमाशों ने की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग, लूट की वारदातों पर पुलिस अंकुश लगाने में विफल है। शनिवार को दिनदहाड़े कृष्णा नगर बाजार से बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए।

नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी सरोज देवी शनिवार दोपहर को घर से सामान खरीदने के लिए बाजार गई थीं। उन्होंने बताया कि वह पैदल ही बाजार से खरीददारी कर वापस लौट रही थीं। इस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे बाजार से निक लते हीं देवीपुरा जाने वाले रास्ते पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। आरोपियों ने महिला के गले पर हाथ मारकर चेन लूट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती आरोपी बाइक से रफूचक्कर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं लग सका। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बाइक सवार चेन स्नैचिंग करने वाले लुटेरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed