{"_id":"59d912cc4f1c1bd7538b6456","slug":"15073984041-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लेने गई महिला से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा लेने गई महिला से किया रेप
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा लेने गई महिला से किया दुराचार
- पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर बलात्कार किया। मामले की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह खेत में चारा लेने गई थी। इस दौरान गांव निवासी तीन युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने तमंचा निकालकर उसे आतंकित किया। साथ ही एक आरोपी उसे खींचकर ईंख के खेत में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि इस दौरान खेत के बाहर खड़े दो आरोपियों ने फायर भी किया। आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद अहमदगढ़ व जहांगीराबाद थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि डरा धमकाकर वहां से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी मुनीराज जी ने पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।