{"_id":"59d912c64f1c1b6e548b626c","slug":"15073983982-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
- देवी के जागरण में करता था काम, शनिवार सुबह की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह माता रानी के जागरण की समाप्ति के दौरान एक कलाकार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव पूठरी कलां निवासी निरंजन सिंह पुत्र प्यारेलाल के घर पर माता रानी का जागरण था। शनिवार सुबह जागरण की समाप्ति के दौरान जागरण पार्टी के कलाकार मुकेश (20) पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी गांव नगला बीसर थाना शिकारपुर घर की छत पर किसी काम से गया था। इस दौरान वह छत से गुजर रही एलटी लाइन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। घायलावस्था में ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ग्रामीणों ने किया हंगामा
घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। युवक की मौत से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि वह पूर्व में भी गांव में घरों के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन को हटाने के लिए अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। यदि अधिकारियों ने लाइन को कहीं और शिफ्ट कर दिया होता तो शनिवार को यह हादसा नहीं होता। हालंाकि एसडीएम के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंपा।