फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपी महिला के पास से पुलिस ने बरामद किया करीब सवा किलो नशीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
एसएसपी के सख्त रवैये के बाद कोतवाली पुलिस लगातार नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने में जुटी हुई है। बीते चार दिनों में पुलिस ने कई महिला व पुरुष तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपये कीमत का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने गुरुवार को बताया कि नगर पुलिस ने एक सूचना पर मोहल्ला फैसलाबाद से महिला शन्नो पत्नी रियाजुद्दीन को हिरासत में लिया। शन्नो के पास से पुलिस ने कुछ सामान भी बरामद किया है, जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें करीब 1.200 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था। बता दें कि शन्नो की दो पुत्रियों व एक पुत्रवधु को नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने बुधवार को दबोचा था। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी शन्नो का चालान कर दिया है। चार दिन पहले ही एसएसपी ने मार्निंग वॉक के दौरान नशे के तस्कर को दबोचा था। साथ ही एसएसपी ने नगर क्षेत्र में चल रहे नशे के कारोबर पर नगर पुलिस को जमकर फटकार भी लगाई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बीते चार दिन में आठ तस्करों को गिरफ्तार कर करीब छह किलो नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।


नशीले पाउडर सहित आरोपी गिरफ्तार
अनूपशहर। कोतवाली पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य को नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक ने बताया कि वह लोग प्रतिबंधित नशीले पाउडर से पीड़ित को बेहोश कर अटैची आदि लूट की वारदात को अंजाम देतेे हैं। पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के थाना बोढ़ा के गांव गुलखेड़ा निवासी आरोपी युवक बादल को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed