{"_id":"59b6bb044f1c1be47f8b6260","slug":"15051476742-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सघन अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सघन अभियान
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
- दो दर्जन से अधिक बाइक की गईं सीज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
डीएम के आदेश के बाद एसएसपी ने पुलिस को स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सोमवार सुबह स्कूल समय पर नगर के कालाआम चौराहा व अंसारी चौराहे पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक बाइक सीज की गईं व कई दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए।
गत दिनों डीएम डॉ. रोशन जैकब ने एसएसपी को नगर में स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसएसपी मुनीराज जी के निर्देश पर सोमवार को नगर के कालाआम व अंसारी चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अंसारी रोड चौराहे पर नगर कोतवाली पुलिस ने सुबह स्कूल के समय अभियान चलाते हुए करीब डेढ़ दर्जन स्कूली बच्चों व अन्य की बाइकें सीज कीं। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं कालाआम चौराहे पर प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात कुलवीर सिंह राणा ने टीम के साथ सुबह से ही अभियान चलाया। इस दौरान करीब उन्होंने एक दर्जन बाइक सीज कीं और कई दोपहिया वाहन चालकों के चालान भी काटे। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।