Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जहांगीराबाद में खुलेआम बिक रही फर्जी नौकरियां

जहांगीराबाद में खुलेआम बिक रही फर्जी नौकरियां

Thu, 07 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद में खुलेआम बिक रहीं फर्जी नौकरियां
विज्ञापन

बाजार में खुलेआम फर्जी नौकरियों के आवेदन पत्रों की बिक्री हो रही है। बुक स्टालों पर फर्जी आवेदन पत्र पांच से दस रुपये में खुलेआम उपलब्ध कराऐ जा रहे हैं। फर्जीवाड़ा पकड़ा न जाए इसलिए फार्मों के नीचे अखबारों में छपे विज्ञापन तथा वेबसाइट के पते तक अंकित कर दिए जाते है। मजबूर बेरोजगार नौकरी पाने के चक्कर में सैंकड़ों रुपये गंवा रहे है। सब कुछ देखते हुए भी प्रशासन खामोश है।

जहांगीराबाद व इसके आसपास के इलाकों में ऐसी नौकरियों के फार्म धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। भले ही संबंधितविभाग ने उस भर्ती को रद्द कर दिया हो बावजूद इसके बुक स्टाल विक्रेता हजारों आवेदकों को चूना लगा रहे है। पुलिस, शिक्षा, सिंचाई, मनरेगा व शिक्षा सहित कई विभागों में सैकडों पदों के लिए कई विभागों में रिक्त पदों को दिखाकर आवेदन पत्र मांगे गए है। उनकी अंतिम तिथि भी इन पर निर्धारित है। इस बाबत पूछे जाने पर एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हो है तो यह गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी ऐसा कर रहा है उसके विरुद्घ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed