फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   झाड़ियों में छुपाकर रखी भारी मात्रा में शराब पकड़ी

झाड़ियों में छुपाकर रखी भारी मात्रा में शराब पकड़ी

Sat, 02 Sep 2017 11:00 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में झाड़ियों में छुपाकर रखी शराब पकड़ी
विज्ञापन

- डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने की छापामारी
- योगेश प्रधान समेत दो शराब माफिया मौके से भागे, वांटेड घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शराब माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डीएम के निर्देश पर आबकारी टीम ने कार्रवाई की। इसमें गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव की झाड़ियों में छुपा कर रखी 14 पेटी शराब पकड़ी गई। मौके से फरार योगेश प्रधान समेत दो लोगों को वांटेड घोषित कर दिया गया है।

आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्करी के लिए कुछ लोगों ने नवादा गांव स्थित झाड़ियों में अवैध शराब छुपा कर रखी है। सूचना के आधार पर शनिवार तड़के वह, आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी, आलोक सिंह समेत आबकारी टीम मौके पर पहुंच गए। झाड़ियों में काफी तलाशी के बाद टीम ने 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। टीम के पहुंचने पर मौके पर मौजूद शराब माफिया हरचना गांव के प्रधान पति योगेश प्रधान और प्रिंस दोनों भाग गए। आबकारी निरीक्षक शैलेश शुक्ला ने बताया कि डीएम के निर्देश पर दोनों आरोपियों को वांटेड बनाया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed