{"_id":"59aaea9f4f1c1b42738b4e39","slug":"15043734179-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में गर्भवती के पेट पर मारी लात, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में गर्भवती के पेट पर मारी लात, गंभीर
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में गर्भवती के पेट पर मारी लात, गंभीर
- गांव कमालपुर की है घटना, गर्भवती अस्पताल में भर्ती
- परिजनों ने दी घटना की तहरीर, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। क्षेत्र के गांव कमालपुर में मारपीट के दौरान पड़ोसियों ने गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कमालपुर गांव में आस-पड़ोस के दो पक्षों की महिलाओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है मारपीट के दौरान गर्भवती महिला विनीता के पेट में दूसरे पक्ष के लोगों ने लात मारकर घायल कर दिया। इससे विनीता की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन विनीता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को को शांत करवाया। वहीं, पीड़िता महिला के परिजनों की ओर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाली देहात प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।