फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले में में कटी आठ और महिलाओं की चोटी

जिले में में कटी आठ और महिलाओं की चोटी

Wed, 16 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में में कटी आठ और महिलाओं की चोटी
विज्ञापन

- महिलाएं हुईं बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/शिकारपुर/गुलावठी/बीबीनगर/चोला। जिले में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। पिछले दो दिन में शिकारपुर, बीबीनगर, गुलावठी, डिबाई, दानपुर और चोला क्षेत्र में आठ और महिलाओं की चोटी कई गई। जिले में लगातार हो रही घटनाओं से महिलाओं में दहशत है। जहां भी चोटी कटने की घटना होती है, वहां लोगों खासकर महिलाओं की भीड़ जमा होना आम बात हो गई है।
पहला मामला शिकारपुर का है। तहसील में थाना सलैमपुर के गांव भैंसरौली नारिसरपुर में मंगलवार रात्रि 60 वर्षीय ओमवती पत्नी रूप सिंह की चोटी कट गई। सुबह चार बजे जब वह जागी तो चोटी कटी देख हैरान रह गई। शोर मचाने पर परिजन एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

थाना सलैमपुर के गांव भैंसरौली नारिसरपुर में मंगलवार रात्रि ही दूसरी महिला 50 वर्षीय बाला पत्नी ब्रह्मपाल की भी संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी गई। उसे चोटी कटने का पता बुधवार सुबह उस समय लगा जब वह जागी। उसने इस बारे में अपने परिजनों को अवगत करवाया तो यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और महिलाएं कटी चोटी देखने उसके घर पहुंच गई। ग्राम प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि गांव में दो महिलाओं की चोटी कटने से महिलाएं दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोला क्षेत्र के गांव बिरोड़ी ताजपुर में मंगलवार सुबह चार बजे 35 वर्षीय सुमन पत्नी बबली की चोटी कट गई। वह बच्चों के साथ सोई हुई थी और जब उसने चोटी कटी देखी तो चीख के साथ बेहोश हो गई। परिजनों ने गांव के डॉक्टर से दवा दिलाई। अब उसकी हालत ठीक है।
चोला क्षेत्र के गांव बिरोड़ी ताजपुर में ही 60 वर्षीय सुमित्रा पत्नी जगबीर की भी चोटी कट गई। परिजनों ने बताया कि रात्रि करीब 10 बजे परिजन खाना खा रहे थे कि अचानक एक बिल्ली जैसी आकृति ने सुमित्रा पर झपट्टा मारा और चोटी हाथ में आते ही वह बेहोश हो गई। तुरंत डॉक्टर को बुलाकर दवा दिलाई, तब जाकर सुमित्रा होश में आई।
बीबीनगर के मोहल्ला आजमतारा में मंगलवार सुबह एक प्रजापति परिवार में महिला की चोटी कटने मामला सामने आया है। महिला चोटी कटने के बाद बेहोश हो गई। महिला के परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया। चोटी कटने की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई। हालांकि पीड़ित महिला के परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
वहीं गुलावठी क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर नबादा में 65 वर्षीय वृद्धा सतवीरी पत्नी राजवीर सिंह की उस समय चोटी कट गई, जब वह चारपाई पर सोई हुई थी। परिजनों के अनुसार सतवीरी जहां सोई हुई थी, वहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अचानक सतवीरी घबराकर उठी, उसकी चोटी कटी हुई थी। सतवीरी ने बताया कि उसे ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने उसके सिर पर हमला किया है। परिजन सतवीरी को गांव में ही चिकित्सक के पास ले गए। अब भी वह सहमी हुई है। ग्राम प्रधान महकार सिंह ने बताया कि इस घटना से लोग सकते में हैं।
डिबाई क्षेत्र के कर्णवास मार्ग पर स्थित गावं रहमापुर में 40 वर्षीय उर्मिला पत्नी श्योराज की चोटी काट गई। चोटी कटने के उपरांत महिला कमरें में बेहोश मिली। परिजन उपचार को सीएचसी पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बुलंदशहर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
दानपुर क्षेत्र के गांव रल्ला माजरा अकरबास निवासी 44 रामवती पत्नी सुरेश कुमार की चोटी कटी मिली। महिला घर में बेहोश मिली। परिजन उपचार को सीएचसी दानपुर पहुंचे। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


चोटी न कटे इसलिए महिलाएं बांध रहीं जूड़ा
बुगरासी। चोटी कटने की घटनाएं थमने की बजाय और बढ़ती जा रहीं हैं। इससे लोगों में वहम और भय दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए लोग कहीं रात भर जागकर घर की पहरेदारी कर रहे हैं तो कहीं घर के बाहर छापे लगा रहे हैं। महिलाएं अब चोटी कटने के भय से जूड़ा बांधने लगीं है। तीन दिन पूर्व कस्बा निवासी 60 वर्षीय महिला मूर्ति की चोटी कट गई थी। घटना में महिला बेहोश हो गई थी, जिसे हायर सेंटर ले जाया गया था। कस्बे में चोटी कटने का यह पहला मामला था। चोटी कटने के बाद महिलाओं में भय है। घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए घरों के बाहर छापे लगाए जा रहे हैं। छापों के अतिरिक्त नीम की टहनी लगाकर टोने-टोटकों का सहारा भी लिया जा रहा है। चोटी कटने से बचाने के लिए महिलाएं जुड़ा बना रही हैं। वहीं लोगों ने इसे अफवाह और वहम बताया है। किशन कुमार तायल, मास्टर हरवीर सिंह, डॉ. संतोष चौहान आदि का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अफवाह से भय और वहम पनपता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed