फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिजनों की मर्जी के खिलाफ की शादी, पुलिस ने लगाई गुंडा एक्ट

परिजनों की मर्जी के खिलाफ की शादी, पुलिस ने लगाई गुंडा एक्ट

Sun, 30 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लगाई गुंडा एक्ट, एडीएम कोर्ट ने वापस लिया नोटिस
विज्ञापन

- परिजनों की मर्जी के खिलाफ की थी युवक ने शादी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
युवक ने युवती के परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की तो उसे उम्मीद भी नहीं थी कि शिकायत के बाद पुलिस उसे गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर देगी। वहीं पुलिस ने युवक को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर जब एडीएम कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने युवती के बयान के बाद उसके खिलाफ जारी किए गए नोटिस को वापस ले लिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी सलमान निवासी गुठावली कलां व जायदा ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ निकाह किया था। इससे खफा होकर जायदा के परिजनों ने सलमान के खिलाफ कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली देहात पुलिस ने 16 अगस्त 2015 को सलमान पर गुंडा एक्ट लगाते हुए आरोपी को एडीएम वित्त की कोर्ट में पेश किया था। एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने 30 नवंबर 2015 को आरोपी सलमान को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। शनिवार को आरोपी पक्ष से जायदा ने एडीएम वित्त की कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए हैं कि दोनों ने अपनी मर्जी से निकाह किया था। उसके परिजनों ने रंजिशन सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जायदा के बयान के आधार पर एडीएम वित्त ने देहात पुलिस की कार्रवाई को दरकिनार करते हुए सलमान को जारी किए गए नोटिस को वापस लिया है।
विज्ञापन


कोट
कोर्ट में जायदा ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कबूली है। जिसके आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को वापस लिया गया है। - ब्रजेश कुमार, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed