फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज न मिलने पर महिला को ससुरालियों ने पीटा

दहेज न मिलने पर महिला को ससुरालियों ने पीटा

Sat, 29 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर महिला को ससुरालियों ने पीटा
विज्ञापन

- पीड़िता के पिता ने पति समेत नौ के खिलाफ नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की अनूपशहर निवासी ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज न मिलने पर मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसकी हड्डी भी तोड़ दीं। मायके पक्ष ने समझौते के प्रयास विफल होने पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी हरस्वरूप शर्मा पुत्र ऐदल प्रसाद शर्मा ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि पुत्री वंदना शर्मा की शादी 12 मई 2013 में अनूपशहर निवासी कौशल कुमार शर्मा के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली पति कौशल कुमार शर्मा, ससुर अजय कुमार शर्मा, ताऊ ससुर जीवन किशोर शर्मा, सास सुनीता, ताईसास मौना, ननद करुणा, रीना, देवर मोहित, अरुण कुमार शर्मा शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वे आए दिन वंदना से अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। दो जुलाई की शाम ससुरालियों ने वंदना को लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें वंदना के शरीर की कई जगह हड्डियां टूट गईं। इसके बाद ससुरालियों ने वंदना को घर से निकाल दिया। मायके वालों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराली नहीं माने। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed