{"_id":"597cbe514f1c1b334b8b48d2","slug":"150134749314-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समाचार...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो समाचार...
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रियों को दिल्ली छोड़ने गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार हज जा रहे अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे गया हुआ था। उनके पीछे चोरों ने घर खंगाल दिया। चोर घर में रखी नकदी, जेवर चुरा ले गए।
मोहल्ला मनिहारों वाला कुआं निवासी सलीमुद्दीन पुत्र गफूर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सास और ससुर हज के लिए गए थे। 25 जुलाई की रात वह अपने परिवार के साथ उन्हें छोड़ने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर गया हुआ था। 26 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे जब घर लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। अंदर घुसकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। चोर उसमें रखे रुपये, सोने-चांदी के जेवर व कीमती सामान चोरी करके ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि चोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस के हत्थे चढ़ा एक पशु चोर
डिबाई/अहमदगढ़। डिबाई कोतवाली क्षेत्र से भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों को पुलिस ने घेर लिया। उनमें से एक चोर को दबोच लिया गया, जबकि उसके साथी भाग गए। पुलिस ने दो भैंस बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डिबाई के मोहल्ला महादेव निवासी अभिनेष पुत्र सुरेश चंद ने शुक्रवार रात 10 बजे सूचना दी कि उसकी भैंस चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। चोरों ने इसके बाद गांव मोरजपुर से एक भैंस चोरी की। चोर पिकअप गाड़ी में जानवरों को लेकर भाग रहे थे तभी पुलिस की नजर गाड़ी पर पड़ी। पुलिस ने पीछा किया तो चोर पिकअप गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एक चोर को दबोच लिया, जिसकी पहचान राजू निवासी गांव रोहिंदा थाना अरनिया के रूप में हुई। पुलिस ने एक भैंस डिबाई पुलिस के सुपुर्द कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।