{"_id":"597cbd7a4f1c1b4c4e8b4696","slug":"150134727911-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने चाचचा को मारा चाकू, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने चाचचा को मारा चाकू, गंभीर
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहासुनी पर भड़का भतीजा, चाचा को मारा चाकू
- गंभीर हालत देख हायर सेंटर किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर।
परिचित के घर बैठे चाचा को भतीजे ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गांव के ही निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां गंभीर हालत देख उसे हायर मेडिकल सेंटर हापुड़ रेफर कर दिया गया। घायल के पुत्र ने अपने चचेरे भाई को नामजद करते हुए बीबीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव नंगला उग्रसैन निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसके पिता चंद्रराज गांव के ही राशन डीलर राजेंद्र सिंह के घर बैठे हुए थे। तभी उनके गांव का ओपेंद्र वहां पहुंचा। ओपेंद्र रिश्ते में चंद्रराज का भतीजा है। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी व गाली गलौच शुरू हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर ओपेंद्र ने चाकू से चंद्रराज पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। गंभीर रूप से घायल चंद्रराज को परिजन गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर हापुड़ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयबीर सिंह बालियान ने बताया कि घायल व आरोपी दोनों चाचा भतीजे हैं। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।