{"_id":"596912504f1c1bc95b8b47f7","slug":"15000582579-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में महिला को बंधक बनाकर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े घर में महिला को बंधक बनाकर डकैती
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े घर में महिला को बंधक बनाकर डकैती
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काहिरा में दिनदहाड़े घर में महिला को बंधक बनाकर बदमाश लाखों का माल लूट लिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए भाग गए।
पीड़िता के पुत्र ने जब थाने पर नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी तो उसे टरकाकर भगा दिया। पीड़ित ने एसपी सिटी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव काहिरा निवासी नरेश कुमार पुत्र राजू ने एसपी सिटी को दी तहरीर में बताया कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोगों का गांव में आना जाना है।
10 जुलाई 2017 की सुबह करीब 11.30 बजे माता सावित्री देवी घर पर थीं। तभी घर के बाहर एक कार आकर रुकी। उसमें से अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी सात लोग हथियार लेकर घुस आए।
विज्ञापन
आरोपियों ने हथियार के बल पर सावित्री देवी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने घर में रखे 20 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये की कीमत के जेवरात लूट लिए। शोर सुनकर ग्रामीण आ धमके। आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए गाड़ी में बैठकर भाग गए।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह थाने पर तहरीर लेकर गए तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।