फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पीट पीट कर बैल की हत्या करने पर बजरंगियों ने लगाया जाम।

पीट पीट कर बैल की हत्या करने पर बजरंगियों ने लगाया जाम।

Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
पीट-पीटकर बैल की हत्या, बजरंगियों ने लगाया जाम
विज्ञापन


कस्बे में ब्लाक के समीप बुग्गी ले जाने में अक्षम हुए बैल को बुग्गीचालक ने नृशंसतापूर्वक इतना पीटा की बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

इससे गुस्साए बजरंगदल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लगाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आनन-फानन में एसडीएम शुभी काकन व सीओ अग्रहरि मौके पर पहुंच गए और बजरंगियों को समझा बुझाया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आश्वासन पर बजरंगियों ने जाम खोला। पुलिस की मौजूदगी में पशु चिकित्साधिकारी धनजंय की टीम ने मृत बैल का पोस्टमार्टम किया। बजरंगियों ने धार्मिक विधिविधान के साथ बैल का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


बजरंग दल नगर संयोजक विशाल कौशिक ने आरोप लगाते हुए बताया बैल की हत्या में गैरसमुदाय के व्यक्ति की संलिप्तता है। अनूपशहर गंगातट से अवैध रूप से बालू लेकर आने वाले बुग्गीचालक पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर मौके से भागने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी अवैध रूप से बुग्गी में बालू लेकर आ रहे बुग्गीचालक ने पीछा होने की आश्ंाका को देखते हुए अपनी बुग्गी को तेजी से भगाया, लेकिन बैल दौड़ने में असमर्थ रहने पर बुग्गी चालक ने उसे इतना पीटा की बैल की मौत ही हो गई और बुग्गीचालक दूसरे बैल को लाकर बुग्गी लेकर चला गया।

इससे वहां मौजूद बजरंगियों का गुस्सा भड़क गया। डायल 100 को फोन करने पर न आने पर बजंरगियों के सब्र का बांध टूट गया और जाम लगा दिया। बैल की हत्या पर बजरंग दल के लोगों के जाम लगाने की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्हें वहां लोगों के रोष का सामना करना पड़ा। एसडीएम व सीओ के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कारवाई किए जाने के आश्वासन पर तुरंत जाम खोल दिया गया।


एसडीएम शुभी काकन ने बताया कि बालू के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कारवाई की जाएगी। बजरंग दल के रोहित चौधरी, सचिव चौधरी, अंकुर शर्मा, अंकित चौधरी, श्याम वीर सिंह, मोंटी, हर्ष, धर्मेंद्र, सोमदत्त आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed