{"_id":"595fdd754f1c1b41298b470e","slug":"149945489311-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के विरोध पर युवक को मारी, गोली गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के विरोध पर युवक को मारी, गोली गंभीर
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट के विरोध पर मारी गोली, गंभीर
अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा के पास बृहस्पतिवार की देर रात गाजियाबाद से गांव लौट रहे दो युवकों को बाइकर्स बदमाशोें ने हथियारों के बल पर रोक लिया और उनसे नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया।
एक युवक ने बदमाश को ईंट मारकर लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथी को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अगौता-पवसरा मार्ग स्थित गांव पवसरा निवासी ओमवीर गिरि का पुत्र विनय कुमार गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार की देर रात वह अपने साथी विकास चौहान के साथ पैदल ही अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
गांव पहुंचने से पूर्व ही हनुमान मंदिर के सामने गढ़िया की ओर से आए बाइकर्स दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया और विनय की जेब में रखी करीब चार हजार रूपए की नगदी, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया।
इस दौरान विकास चौहान बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग गया और कुछ दूर जाकर एक बदमाश को उसने ईंट मार दी। ईंट लगने से बौखलाकर बदमाश ने विनय की पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अगौता पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख मेरठ हायर सेंटर के लिए विनय को रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ अगौता सत्यवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से इस बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।