{"_id":"5c3ccdefbdec2273367cf8c8","slug":"131547488751-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीन कर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल छीन कर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोचा
विज्ञापन
मोबाइल छीन कर भाग रहे आरोपी को दबोचा
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक सवार युवक ने ट्यूशन पढ़कर लौट रहे युवक से मोबाइल छीन लिया। पीड़ित छात्र के शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला राधानगर निवासी युवक अमन पुत्र मोहन लाल शर्मा ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह ट्यूशन पढ़ने के बाद पैदल ही अपने घर लौट रहा था। शनिदेव मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आ पहुंचे। पीड़ित इस दौरान फोन पर किसी से बात कर रहा था। बाइक पर पीछे बैठे एक आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने भाग रहे आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की शिनाख्त शाहनवाज पुत्र इकबाल निवासी मनिहारो वाला कुंआ थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। ब्यूरो