फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, गंभीर

संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, गंभीर

Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, गंभीर
संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, गंभीर
विज्ञापन

खुर्जा। जंक्शन निवासी युवक देर रात संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे खुर्जा के सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के मोहल्ला बापू नगर निवासी नीरज पुत्र खड़क सिंह रविवार रात को अपने एक साथी के साथ था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में नीरज के कंधे में गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में खुर्जा के जटिया अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रहा है। युवक का उपचार कराए जाने के कारण परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। खुर्जा कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गोली लगने से युवक घायल हुआ है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed