फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सरे बाजार व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटा लूटी नगदी,रोष

सरे बाजार व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटा लूटी नगदी,रोष

Wed, 26 Sep 2018 11:42 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
सरे बाजार व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटा लूटी नगदी,रोष
सरे बाजार व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटा लूटी नगदी, रोष
विज्ञापन

ककोड़। कस्बे में पुलिस के फ्लैग मार्च के करीब एक घंटा बाद बाइक सवार बदमाशों ने चौकी से चंद कदम की दूरी पर सरे बाजार व्यापारी को तमंचे के बल पर आतंकित कर नगदी से भरा थैला लूट लिया। घटना से कस्बे के व्यापारियों में रोष है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

कस्बा निवासी अरविंद पुत्र जय प्रकाश ने बताया कि कस्बे में उनकी किराना के सामान और शीतल पेय जल की एजेंसी हैं। सप्ताह भर बिक्री के बाद वह मंगलवार को कलेक्शन का कार्य करते हैं। बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह बाजार में कलेक्शन कर रहे थे। इसी दौरान पीएनबी बैंक के पास चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने सरे बाजार उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और रुपये से भरा थैला लूट लिया। बदमाश बैंक के बराबर वाली गली से निकलकर फरार हो गए। बताया कि थैले में करीब 13 हजार रुपये नगद, बिल बुक, उसके दोनों गोदामों की चाबी थी। बताया कि घटना से करीब एक घंटा पूर्व पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च किया था। सरे बाजार व्यापारी के साथ हुई लूट से कस्बे के व्यापारियों में रोष है। चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed