{"_id":"5c59d787bdec2273ed39b633","slug":"111549391751-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजना के नाम पर नकली माल बेचने वाले गिरोह को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी योजना के नाम पर नकली माल बेचने वाले गिरोह को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी योजना के नाम पर नकली माल बेचने वाले गिरोह को दबोचा
बुलंदशहर। छतारी थाना पुलिस ने सरकारी योजना के नाम पर नकली सामान बेचने वाले गिरोह के तीन ठगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी भारत सोलर/ प्रधानमंत्री योजना का बैनर दिखा कर ग्रामीणों को नकली सामान बेचकर ठगी करते थे। पुलिस ने उनके पास से कार समेत काफी संख्या में नकली माल और नगदी भी बरामद की है।
एसपी देहात मनीष मिश्र ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना प्रभारी छतारी शौकेंद्र सिंह टीम के साथ चेकिंग पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के लोग भठ्ठे के पास गोदा बंबे पर खड़े हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए ठगों की पहचान जनपद संभल के थाना असमौली स्थित गांव मुमसानी निवासी गुलाम रहमानी, गुलाम गिलानी और नूर मोहम्मद के रूप में की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 8 बैट्रा, 8 सोलर प्लेट, स्टैंडिंग पंखे, टार्च, एलईडी बल्ब, होल्डर, स्विच समेत काफी संख्या में माल बरामद किया। पकड़े गए ठगों ने पुलिस को बताया कि वह गांव के सोनू ठाकुर नाम के व्यक्ति से सामान लेकर आए थे। जो गांव-गांव जाकर भारत सोलर ग्रामीण/ प्रधानमंत्री योजना का बैनर दिखाकर बेचते थे और ठगी करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए ठगों ने हाल ही में गांव नंगलिया में धोखाधड़ी कर 8500 रुपये में नकली सामान बेचा था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।