फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11 youth sent to medical test on basis of fake appointment letter.

फर्जी नियुक्ति पत्र थमा कर मेडिकल के लिए भेजा बंगलुरू

Sat, 19 Dec 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
11 youth sent to medical test on basis of fake appointment letter.
खुद को नेशनल एथलीट बताकर निशा लोधी और उसके कोच अमित कुमार ने 11 लोगों को रेलवे में नौकरी के फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिए और मेडिकल के लिए बंगलुरू भेज दिया।
विज्ञापन


वहां रेल अफसरों ने नियुक्तिपत्र को जाली बताया तो बेरोजगारों को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने कोच से नौकरी के लिए दी रकम वापस मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत लेकर वे एसएसपी के पास गए । एसएसपी के आदेश पर शनिवार को कोतवाली में निशा और अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

आरोपी निशा लोधी पुत्री रामगोपाल निवासी ग्राम लघुपुरा थाना बीबी नगर और उसके कोच अमित कुमार पुत्र सुखरामपाल सिंह निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ की ठगी के शिकार युवकों में से अब तक 11 लोग ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने इन से 32 लाख रुपये हड़पे। पीड़ितों में से एक ग्राम भटौला निवासी रोहित पुत्र दयानंद ने बताया कि उसके पास नेशनल मैराथन में हिस्सा लेने का प्रमाण पत्र है।

वह बुलंदशहर स्टेडियम में अभ्यास करता था। उसके साथ ही निशा लोधी अभ्यास करती थी। जान-पहचान हुई तो निशा ने बताया कि पटियाला के कोच अमित कुमार के रेलवे व आर्मी में अच्छे संबंध है।

वह रेलवे में नौकरी लगवाने के पांच लाख, आर्मी में नौकरी लगवाने के तीन लाख रुपये लेते है। रोहित ने निशा की बात पर भरोसा करके उसे अपने साथियों से मिलवाया।

आरोप है कि निशा,अमित ने रेलवे के नौकरी लगवाने के नाम पर चांदपुर निवासी तेजपाल सिंह पुत्र नरसीपाल सिंह से 5 लाख,प्रवीन कुमार पुत्र धर्मपाल से 3 लाख, भटौला निवासी रोहित से 5 लाख, अकबरपुर निवासी बलबीर सिंह,रनबीर सिंह पुत्रगण नरोत्तम सिंह से 8.5 लाख,जोगेंद्र कुमार,आकाश पुत्रगण दिलीपचंद से 4 लाख, जलालपुर थाना शिकार पुर निवासी सौरभ कुमार पुत्र रतनपाल सिंह से 3.60 लाख, नरेश रावत पुत्र सतेंद्र सिंह से 1.5 लाख चचौई खुर्जा निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह से 1 लाख, विनोद कुमार पुत्र ओमकार सिंह से एक लाख रुपये लिए। 

दोनों ने इन लोगों को रेलवे में भर्ती का नियुक्ति पत्र भी दिया और मेडिकल के लिए 20 अक्तूबर को बंगलुरू भेजा। पीड़ितों ने बताया कि वह जब मेडिकल कराने के लिए 20 अक्तूबर को बंगलुरू पहुंचे तो रेलवे के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया।


लौट कर उन्होंने अमित ने रकम वापस मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। वे 23 नवंबर को एसएसपी के पास पहुंचे तो जांच का आश्वासन मिला। शनिवार को एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed