{"_id":"5cdb0478bdec22072d1b8dac","slug":"101557857400-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव की शिनाख्त को छह राज्यों की पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शव की शिनाख्त को छह राज्यों की पुलिस से मांगी मदद
विज्ञापन
महिला की शिनाख्त को छह
राज्यों की पुलिस से मांगी मदद
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में महिला का सिर कटा शव और अनूपशहर थाना क्षेत्र में महिला के सिर और पंजे मिलने की गुत्थी अभी तक पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। अब महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने छह राज्यों की पुलिस से मदद मांगी है।
10 मई को कोतवाली देहात के नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव उटरावली के जंगलों में एक महिला का सिर कटा शव पुलिस ने बरामद किया था। महिला के दाएं हाथ पंजा और एक हाथ की अंगुलियां भी काट ली गई थीं। घटना के दूसरे दिन 11 मई की सुबह एक महिला का सिर और हाथ का पंजा अनूपशहर थाना क्षेत्र के गंगापुल के पास पड़ा हुआ मिला था। अभी तक हत्याकांड का खुलासा तो दूर महिला की शिनाख्त तक पुलिस नहीं कर पाई है। अनूपशहर में मिले अंग एक ही महिला के है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा है। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है। अब पुलिस ने छह राज्यों की पुलिस से मदद मांगी है। इसके लिए पुलिस ने महिला के सिर का फोटो छह राज्यों की पुलिस की संयुक्त मिसिंग वेबसाइट पर डाल दिया है।
बयान
महिला के शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महिला के सिर का फोटो छह राज्यों की संयुक्त मिसिंग वेेबसाइट पर डालकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। -अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी