फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दंपति से नगदी, जेवरात लूटकर हाईवे पर फेंका

दंपति से नगदी, जेवरात लूटकर हाईवे पर फेंका

Tue, 08 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
दंपति से नगदी, जेवरात लूटकर हाईवे पर फेंका
दंपति से नकदी, जेवर लूटे, हाईवे पर छोड़ा
विज्ञापन

- दिल्ली से रक्षाबंधन पर घर जा रहा था परिवार
- लिफ्ट के बहाने कार सवारों ने वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
रक्षाबंधन पर बच्ची के साथ गांव जा रहे दंपति से कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने नकदी, जेवर लूट लिए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव लखोरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी निवासी ब्रज किशोर पुत्र राधेश्याम रक्षाबंधन पर परिवार के साथ दिल्ली से गांव जा रहा था। बताया कि दिल्ली बस स्टैंड पर एक वैन चालक ने उन्हें मैनपुरी जाने की बात कहते हुए मैनपुरी तक लिफ्ट देने के लिए कहकर वैन में बैठा लिया। बताया कि वैन में पहले से चार पांच लोग बैठे हुए थे। एनएच-91 पर टोल टैक्स क्रॉस करने के बाद सिकंदराबाद बॉर्डर पर गांव सेथली में कार सवार युवकों ने उन्हें आतंकित करते हुए उनसे नकदी, मोबाइल, जेवर व अन्य सामान लूट लिया। बताया कि लुटेरे उन्हें हाईवे किनारे छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर कांबिंग की। लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed