फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fourth artisan succumbs following effigy blast.

Ghaziabad News: पुतला धमाके में अब चौथे कारीगर ने भी तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fourth artisan succumbs following effigy blast.
साहिबाबाद। लाजपत नगर रामलीला मैदान के सामुदायिक भवन में पांच अक्तूबर को रावण के पुतले बनाने के दौरान हुए धमाके में ठेकेदार और उसके बड़े बेटे की मौत के बाद अब आठवें दिन सोमवार शाम को दूसरे कारीगर राजू की भी मौत हो गई है। राजू का पिछले आठ दिनों से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा था, वहीं, अब जीटीबी अस्पताल में भर्ती रजत की हालात स्थिर बनी हुई है। शनिवार को कारीगर महेंद्र की भी मौत हुई थी।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि धमाके के बाद पांच अक्तूबर की शाम को राजू (30) निवासी भंगी पुलिया रमपुरा मोहल्ला पिलखुवा हापुड़ को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार को राजू ने दम तोड़ दिया। वहीं, ठेकेदार अनिल के परिजनों ने बताया कि राजू कई साल से अनिल के साथ पुतले बनाने का काम करता था। इस धमाके में घायल कारीगर महेंद्र की भी मौत हो गई है। बता दें कि शनि चौक पुलिस चौकी के सामने करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित सामुदायिक केंद्र में सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे रावण का पुतला तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान पास में रखी बारूद में अचानक पहुंची चिंगरी से एक के बाद एक पांच धमाके हुए। हादसे में पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और राजीव गांधी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां मंगलवार सुबह राजीव गांधी अस्पताल में ठेकेदार अनिल कुमार (51) और बृहस्पतिवार को उसके बड़े बेटे ऋषभ और शनिवार को महेंद्र की उपचार के दौरान पहले ही मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed