फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   covid control room

कोविड कंट्रोल रूम में फोन कर जांच- दवाई और भर्ती के बारे में पूछ रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
covid control room
कोविड कंट्रोल रूम में फोन कर जांच- दवाई और भर्ती के बारे में पूछ रहे मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड से संबंधित समस्याओं के समाधान और गाइडलाइन का पालन न करने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम में प्रतिदिन औसतन 45 शिकायतें आ रही हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग फोन कर रहे हैं, जो खुद संक्रमित हैं और अपने परिवार की जांच घर पर ही कराना चाह रहे हैं।
कोविड महामारी के प्रसार को रोकने और संक्रमित लोगों की मदद व अन्य लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए जिला प्रशासन ने कोविड कंट्रोल रूम बनाया हुआ है। कंट्रोल रूम में जिला प्रशासन ने व्हाट्सएप की भी सुविधा दी है, जिससे यदि कोई गाइडलाइन का उल्लंघन कर कोई आयोजन कर रहा है तो इसकी फोटो व वीडियो भी उपलब्ध कराई जा सके। सोमवार को कंट्रोल रूम में बड़ी संख्या में कोविड संक्रमित लोग अपने परिवार की जांच घर पर कराने के लिए संपर्क किया। हालांकि लोगों की संख्या कम होने के कारण उनके घऱ पर टीम नहीं भेजी जा रहीं हैं, लेकिन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उन्हें कोविड जांच की सुविधा दिलाई जा रही है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में फोन कर पूछें सवाल
नगर की हीरा कॉलोनी निवासी सागर कुमार ने सोमवार को फोन किया और कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगने को लेकर जानकारी प्राप्त की।
पहासू के गांव समसपुर चौढ़ेरा निवासी मुरारीलाल ने फोन पर पूछा कि उनके परिजन की ऑक्सीजन 86 है, जबकि कोविड की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्हें तत्काल पहासू सीएचसी भिजवाते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद निवासी राजकुमारी के परिजन कोविड संक्रमित थे और ऑक्सीजन का स्तर भी कम था, जिसके बाद उन्हें जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जबकि सिकंदराबाद निवासी सुरेश चंद के परिजन को वेंटिलेटर की आवश्यकता थी। जिस पर नवीन हॉस्पिटल में वेंटिलेटर उपलब्ध होने पर भर्ती किया।
सुशीला विहार निवासी चेतन कुमार, अनूपशहर निवासी सचिन, तौली गांव निवासी कपिल, सलेमपुर निवासी राकेश, गांव हरतौली निवासी भारती ने फोन कर वैक्सीनेशन और लोगों की घर पर ही कोविड जांच को लेकर पूछताछ की।

इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
जिला प्रशासन ने कोविड कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए लोगों से अपील की है कि अपनी समस्याओं के लिए यहां फोन करें। इसके लिए 05732- 283336, 283338, 281123, 282855, 281518 के साथ व्हाट्सएप या वीडियो भेजने के लिए 9045098278 और 9045098303 नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed