{"_id":"d94dabef7255266604a17ca058915a18","slug":"counting-for-by-election-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा हार जीत का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा हार जीत का फैसला
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
आज सुबह आठ बजे से 12 ब्लॉकों में मतगणना शुरू हो जाएगी। पुलिस प्रशासन ने मतगणना के मददेनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। बिना पास कोई भी व्यक्ति मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
तहसीलवार सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी है। एसडीएम अपनी तहसील में खुद कमान संभालेंगे। ब्लाकों में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के उपरांत विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायत के 2439 वार्ड रिक्त रह गए थे। रिक्त वार्डों के कारण 203 ग्राम सभाओं का गठन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
रिक्त ग्राम सभाओं का गठन करने की मंशा से पंचायत उप चुनाव कराया गया। 2439 वार्डों में से मात्र 41 वार्डों में मतगणना से जीत हार का फैसला आज हो जाएगा। नामांकन नहीं होने
से 58 वार्ड अभी भी रिक्त
रह गए हैं। 2340 वार्डों में सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है।