फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Councilors and women protested against smart meters.

Bulandshahar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सभासद समेत महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Councilors and women protested against smart meters.
छतारी क्षेत्र में नए स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
छतारी। कस्बा क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को सभासद साहिबा समेत अन्य महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। मीटर में आने वाली रीडिंग को गलत बताया और पुराने मीटर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन


छतारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस की सभासद साहिबा ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से घरों में पुरानी मीटर हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाए गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर में असीमित तरीके से रीडिंग बढ़ रही है और रिचार्ज जल्दी खत्म हो रहा है। रिचार्ज खत्म होते ही अचानक बिजली कट जाती है, जिससे घरेलू कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

महिला गुलिस्ता ने बताया कि पहले एक महीने में लगभग 1500 से 2000 रुपये तक बिल आता था। वहीं, अब दो हजार रुपये का रिचार्ज करने के बावजूद 15 दिन में बिजली कट गई। रानी ने कहा कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग किस हिसाब से चल रही है किसी को समझ नहीं आ रही। निगम के कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो वह भी समझ नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पुराने मीटर लगवाने की मांग की। इस दौरान मीना, नसीमा, अफसाना, सहरूब, समायरा आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जेई निखिल कुमार का कहना है कि महिलाओं की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें जांच कराई जाएगी। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed