फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

वैक्सीन के डोज कम मिले, महाअभियान टला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
वैक्सीन के डोज कम मिले, महाअभियान टला
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक जुलाई से शुरू होने वाला टीकाकरण महाअभियान वैक्सीन की कमी के चलते अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। वहीं बृहस्पतिवार को टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल और खुर्जा समेत अन्य केंद्रों पर भीड़ उमड़ने से कई केंद्रों पर लोगों की धक्का-मुक्की हुई। मुश्किलों के बावजूद जिले में 10 हजार 356 लोगों को टीका लगाया गया।
शासन के निर्देश पर एक जुलाई से कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलना था। इसके लिए विभाग द्वारा 336 टीमें बनाई गई थी। जो प्रत्येक गांव में 10-12 क्लस्टर के रूप में लोगों को जागरूक करने के साथ टीकाकरण करतीं। महाअभियान के लिए रोजाना करीब 20 हजार डोज की सप्लाई जरूरी है, लेकिन अभी जिले को को इसकी आधी वैक्सीन ही मिल पा रही है। बृहस्पतिवार सुबह से ही लोगों का केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों की भीड़ अधिक होने पर केंद्रों पर अव्यवस्था नजर आने लगी और लोग कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने की जगह कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करते नजर आए।
विज्ञापन

पहले टीका लगवाने के लिए हुई धक्का-मुक्की
जिला अस्पताल में बने केंद्र पर शुरू से ही भारी भीड़ रही है। बृहस्पतिवार को केंद्र पर करीब 500 से अधिक लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान भीड़ अधिक होने पर लोग पहले टीका लगवाने के लिए एक-दूसरे से नोकझोंक करते भी नजर आए। वहीं, भीड़ से बचने के लिए कर्मी समय-समय पर कक्ष का गेट बंद करते रहे। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि महाअभियान चलाने से पूर्व अफसरों को सुरक्षा से वैक्सीन तक की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए थी। भीड़ को किसी तरह संभाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा डोज लगवाने के लिए भटके लोग
जिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर सबसे ज्यादा परेशानी दूसरे डोज लगवाने वाले लोगों को रही। नगर निवासी चंद्रपाल ने बताया कि अप्रैल माह में पहला डोज लगवाने के बाद दूसरा डोज लगवाने के लिए केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन वैक्सीन की कमी बता दी जाती है। बृहस्पतिवार को भीड़ अधिक होने पर टीका नहीं लग सका।
10356 को लगा टीका
पिछले सप्ताह से जनपद में वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण की रफ्तार मंद हो गई थी। मंगलवार को कोवाक्सिन के 3,000 डोज, बुधवार शाम को कोविशील्ड के 7,300 व कोवाक्सीन के 2,500 डोज प्राप्त हुए। बृहस्पतिवार के लिए विभाग के पास करीब सात हजार डोज शेष बचे थे। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर मेरठ से 8,300 डोज कोविशील्ड के प्राप्त हुए। बृहस्पतिवार को जिलेभर के 233 बूथों पर 10,356 लोगों को टीका लगाया गया।
रोज चाहिए 20 हजार डोज
वैक्सीन की कमी के चलते महाअभियान को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, लेकिन टीकाकरण जारी रहेगा। महाअभियान के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक डोज की आवश्यकता है लेकिन मुख्यालय द्वारा सात से आठ हजार डोज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दूसरा डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
बोले लोग : किसी ने नहीं दी ठीक से जानकारी
टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल आया। लेकिन किसी भी कर्मी द्वारा ठीक से न तो जानकारी दी गई और न ही टीका लग सका। - मामचंद्र
टीकाकरण की पहली डोज लगवा चुके लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए। कई दिन से टीका लगवाने को भटकना पड़ रहा है।

- संतोष शर्मा
पहली डोज अप्रैल माह में लगवाई थी। दूसरी डोज लगवाने का समय हुआ तो दिन बढ़ा दिए गए। अब दो दिन से टीका लगवाने के लिए चक्कर लगा रही हूं।
- देवेंद्री
स्वास्थ्य विभाग टीका लगवाने के लिए दावा करता है। लेकिन केंद्र पर न तो कोई सुनने वाला है और न ही कोई समस्या का समाधान करने वाला। बिना टीका लगवाएं बैरंग लौटना पड़ रहा है।
- कौशल
बृहस्पतिवार को इन केंद्रों पर लगे टीके
केंद्र का नाम टीके की संख्या
जिला महिला अस्पताल 1,313
गुलावठी सीएचसी 955
खुर्जा चिकित्सालय 461
संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद 450
जहांगीराबाद सीएचसी 440
शिकारपुर सीएचसी 412
बीबीनगर सीएचसी 412
स्याना सीएचसी 297
जिला अस्पताल 287
अनूपशहर सीएचसी 200
डिबाई चिकित्सालय 194
लखावटी सीएचसी 181
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed