{"_id":"60b123f58ebc3e29c3413e58","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd219446882","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 केंद्रों पर पहली जून से युवाओं को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 केंद्रों पर पहली जून से युवाओं को लगेगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद के 20 केंद्रों पर पहली जून से उनका वैक्सीनेशन होगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीम तैयार करने में जुट गए हैं।
कोरोना महामारी से बचाने के लिए जिले में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हालांकि अभी तक 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई है, लेकिन अब एक जून से 18 से 45 वर्ष के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। बृहस्पतिवार रात अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग से बैठक करते हुए अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना महामारी से बचाने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत अब 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भी वैक्सीनेशन किया जाना है। वैक्सीनेशन को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने के लिए आमजन को जागरूक करते हुए उन्हें वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया जाए। कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएंगे। वैक्सीनेशन कार्य के लिए तैयारी करते हुए चार वर्क प्लेस सेंटर बनाए जाए, जिसमें न्यायपालिका, मीडिया बंधुओं के लिए सूचना विभाग में सेंटर, केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के लिए वेक्सीनेशन सेंटर बनाकर संबंधित विभागों से पहले ही सूची प्राप्त करते हुए वैक्सीनेशन कराया जाए। इन सेंटरों पर वैक्सीनेशन से पूर्व से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
अब तक के टीकाकरण की यह है स्थिति
- कुल टीका - 2,96,109
- पहली डोज - 2,24,736
- दूसरी डोज - 71,373
- पुरूष वर्ग - 1,24,406
- महिला वर्ग - 1,00,303
- अन्य - 24
- कोविशील्ड के - 2,56,692
- कोवैक्सीन के - 39,417
- 18 से 44 आयु वर्ग में - 23,327
- 45 से 60 आयु वर्ग को - 1,20,158
- 60 से अधिक आयु के लोगों को - 81,182
बोले युवा
युवाओं को वैक्सीन लगने से उन्हें भी संक्रमण से कुछ राहत अवश्य मिलेगी। सरकार को घऱ-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए योजना तैयार करनी चाहिए। वैक्सीन को लेकर जो भ्रांतियां हैं उन्हें दूर करने के लिए भी युवाओं को कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
- पवन कुमार शर्मा
काफी समय से युवा भी वैक्सीन लगाकर खुद के साथ देश को सुरक्षित करने का इंतजार रहे थे। अब सरकार ने घोषणा करते हुए उन्हें राहत दी है। इससे युवाओं में खुशी का माहौल है।
- अक्षय कुमार
युवाओं को भी वैक्सीनेशन का इंतजार था। सभी युवाओं को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके और सैकड़ों की संख्या में लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है।
- आकाश पाल
सरकार का यह अच्छा कदम है। जिले के लोगों को भी एक मई से ही वैक्सीन लगनी चाहिए थे। लेकिन अब एक माह की देरी से वैक्सीन मिलेगी। फिर भी युवाओं को निराश नहीं होना चाहिए और बढ़-चढ़कर वैक्सीनेशन कराते हुए लोगों को जागरूक भी करना चाहिए।
- अभय कुमार
एक जून से 18 वर्ष से 44 आयु वर्ष वालों को टीका लगाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार तैयारी की जा रही है। पंजीकरण कराकर आने वाले युवाओं को केंद्र पर टीका लगेगा। टीका लगवाने से वंचित चल रहे लोग पंजीकरण करा लें।
- डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी