{"_id":"60afdfd98ebc3e38390a4c10","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd219394632","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग बनाये जाएंगे युवाओं के लिए टीकाकरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग बनाये जाएंगे युवाओं के लिए टीकाकरण केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में एक जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव को टीका लगाया जाएगा। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। शासन के आदेश पर युवाओं को टीका लगाने के लिए जनपद में अलग से केंद्र बनाए जाएंगे। अभी तक 20 केंद्रों के 86 से अधिक बूथ पर टीकाकरण हो रहा हैं।
एक मई से प्रदेशभर में युवाओं को टीका लगाने का कार्य किया जाना था। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते कुछ जनपदों में ही टीकाकरण शुरू किया गया। जनपद में 18 वर्ष से 44 आयु तक के लोगों को टीका लगाने के लिए केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ा। करीब एक माह से युवाओं को टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। अब शासन की ओर से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की हरी झंडी मिल गई हैं। एक जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। इसकी तैयारी विभाग ने शुरू कर दी हैं।
जिला सत्र न्यायालय व मीडियाकर्मियों के लिए लगेंगे अलग सत्र
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रत्येक जनपद में कम से कम दो बूथ कर्मियों के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। यहां पर न्यायिक सेवा से जुड़े लोग, मीडियाकर्मी, शिक्षक और सरकारी कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। दोनों केंद्र पर आने वाले इन सभी कर्मियों को वरीयता के आधार पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अब तक इतने लोगों को लग चुका है टीका
यह है स्थिति
- कुल टीका - 2,96,109
- पहली डोज - 2,24,736
- दूसरी डोज - 71,373
- पुरूष वर्ग - 1,24,406
- महिला वर्ग - 1,00,303
- अन्य - 24
- कोविशील्ड के - 2,56,692
- कोवैक्सीन के - 39,417
- 18 से 44 आयु वर्ग में - 23,327
- 45 से 60 आयु वर्ग को - 1,20,158
- 60 से अधिक आयु के लोगों को - 81,182
एक जून से 18 वर्ष से 44 आयु वर्ष वालों को टीका लगाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार तैयारी की जा रही हैं। पंजीकरण कराकर आने वाले युवाओं को केंद्र पर टीका लगेगा। टीका लगवाने से वंचित चल रहे लोग पंजीकरण करा लें।
डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ/नोडल अधिकारी