फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

पिछले एक सप्ताह में घटी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:09 PM IST
सार

पिछले एक सप्ताह में घटी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बुलंदशहर।कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण की रफ्तार अक्तूबर माह शुरू होते ही थम गई है।कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी 2021 से टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
corona

विस्तार

पिछले एक सप्ताह में घटी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण की रफ्तार अक्तूबर माह शुरू होते ही थम गई है। एक अक्तूबर से आठ अक्तूबर के बीच महज 1611 लोगों ने ही कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। जबकि सितंबर माह में एक दिन में 40 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया था।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी 2021 से टीका लगाया जा रहा है। वहीं, इस वर्ष 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगना शुरू हो गया। शुरुआत में लोगों को धनराशि देकर बूस्टर डोज लगवाना पड़ा। इस दौरान इसका ग्राफ काफी कम था। वहीं, केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा 15 जुलाई से 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने की सुविधा दी गई।। इस दौरान जिले में टीकाकरण का ग्राफ काफी बढ़ा। हालांकि लक्ष्य के सापेक्ष लोगों को कोरोना से बचाव का टीका नहीं लग सका। 30 सितंबर के बाद कोरोना की बूस्टर डोज निशुल्क लगाने की प्रक्रिया पर रोक लग जाने से पहला, दूसरा और बूस्टर डोज लगाने का ग्राफ एकाएक घट गया है। जिससे बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य अफसरों ने कोई योजना भी तैयार नहीं की है।
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
जिले में अभी तक 30,46,375 लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। इसमें 27,86,792 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है और 7,04,577 लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख - टीके की संख्या
एक अक्तूबर - 919
दो अक्तूबर - 448
तीन अक्तूबर - 26
चार अक्तूबर - चार
पांच अक्तूबर - चार
छह अक्तूबर - 90
सात अक्तूबर - 11
आठ अक्तूबर - 109
जिले में अक्तूबर माह से टीकाकरण का ग्राफ घटा है। इसका कारण शुरुआत में शारदीय नवरात्र और अब बारिश होना सामने आ रहा है। टीकाकरण के ग्राफ को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed