फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

40 दिन बाद कोरोना की दस्तक, अमेरिका से लौटी छात्रा मिली संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona
40 दिन बाद कोरोना की दस्तक, अमेरिका से लौटी छात्रा मिली संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमेरिका से लौटी एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई है। सोमवार जांच के बाद उसे खुर्जा स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। मंगलवार को आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। जिले में कोरोना का नया केस 40 दिन बाद मिला है। इससे पहले 10 नवंबर को एक केस मिला था।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार के अनुसार जहांगीराबाद क्षेत्र की 19 वर्षीय छात्रा 13 दिसंबर को अमेरिका से लौटी थी। वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। इसका पता लगते ही 14 दिसंबर को उसकी पहली बार जांच की गई थी। उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। नियमानुसार दूसरी जांच के लिए विभाग की टीम सोमवार को उसके गांव पहुंची। उसका सैंपल पॉजिटव आने पर उसे खुर्जा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मंगलवार को दोबारा जांच होगी। यदि इस दौरान भी जांच पॉजिटव आती है तो सैंपल लेकर ओमिक्रॉन की जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही ओमिक्रॉन की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में मिल चुके हैं 20,219 पॉजिटिव, 244 की हो चुकी मौत
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार जिले में अब तक कोरोना पॉजिटव की संख्या 20,219 हो गई है। इनमें से 19,975 ठीक हो गए और 244 की मौत हो चुकी है। सोमवार को अमेरिका से लौटी छात्रा पॉजिटिव पाए जाने से पहले सिकंराबाद के युवक में 10 नवंबर को लक्षण पाए गए थे। इस युवक की मेरठ में जांच की गई थी। जबकि इससे पहले चार अक्तूबर को जिले में जांच के दौरान एक युवक पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 16 लोग लाल श्रेणी वाले देशों से लौटे
सीएमओ डॉ. विनय कुमार के अनुसार अभी तक जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 363 है। इनमें से 47 लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 218 लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लेकर जांच करवाई जा चुकी है। 200 लोगों की जांच नेगेटिव आई है। 17 की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। 28 ऐसे लोगों की सूची मिली थी जो अभी तक जिले में नहीं पहुंचे हैं। 16 लोग ऐसे हैं, जो लाल श्रेणी वाले देशों से लौटे हैं।
दो माह में 50 फीसदी घट गई कोरोना जांच
बुलंदशहर। कोरोना के बढ़ते खतरे के बावजूद स्वास्थ्य विभाग लापरवाही कर रहा है। पिछले दो माह में कोविड जांच का आंकड़ा करीब 50 फीसदी गिर गया है।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद संक्रमण की रफ्तार में कमी आई तो अधिकारियों ने कोरोना से बचाव के इंतजामों में भी ढिलाई बरतनी शुरू कर दी है। न केवल कोविड कंट्रोल रूम को बंद कर दिया गया, बल्कि कोरोना की जांच के लिए लगाए जाने वाले शिविर की संख्या भी कम कर दी गई है। अब प्रतिदिन दो हजार लोगों की जांच कर खानापूर्ति कर ली जा रही है। अगस्त में यह आंकड़ा चार हजार से अधिक था। सीएमओ डॉ. विनय कुमार का कहना है कि जांच बढ़ाई जाएगी। जांच के लिए शिविर में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
सोमवार को 15,620 ने लगाया टीका
सोमवार को जिले में 81 केंद्रों पर 199 सत्र में शाम छह बजे तक 15,620 लोगों को टीका लगवाया गया। विभागीय अफसरों के अनुसार टीका लगाने का काम मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस समय टीका लगवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है।
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच चेहरों से मास्क गायब, धीमी हुई चालानों की रफ्तार
बुलंदशहर। कोरोना का खतरा एक बार फिर उत्पन्न हो गया है। इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं। बिना मास्क पहने बाजारों में भीड़ दिख रही है। इन पर अब कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जा रही है।
शासन की ओर से बीते दिनों सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य होने की एडवाइजरी जारी की गई। लेकिन, बिना मास्क पहने हुए बाजारों और सड़कों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक मास्क न पहनने वाले 83,423 चालान और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 34,675 चालान किए गए। इन लोगों से 1.92 करोड़ से अधिक का जुर्माना भी वसूल किया गया। अब यह रफ्तार धीमी हो गई हैै। नवंबर से लेकर अब तक मास्क न पहनने वालों के 219 चालान और करीब 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

कोट
लॉकडाउन लागू नहीं है, इसका मतलब यह नहीं है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किया जाए और मास्क न पहना जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी है, जो कि भविष्य में भी जारी रहेगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed