फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

946 ग्राम पंचायतों में से 660 ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
946 ग्राम पंचायतों में से 660 ग्राम पंचायत संक्रमण मुक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर/पहासू। कोरोना महामारी के दौर में जिले के लिए राहत भरी खबर है। जिले की कुल 946 ग्राम पंचायतों में से 660 ग्राम पंचायतें संक्रमण से मुक्त हो चुकी हैं, जबकि शेष 286 ग्राम पंचायतों को संक्रमण से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन लगातार लोगों की जांच करा रहा है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, स्याना ब्लॉक की सबसे अधिक 66.67 फीसदी, जहांगीराबाद की 53.33, लखावटी की 51.11 फीसदी ग्राम पंचायतों में संक्रमित मरीज हैं। ऐसे में इन ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को शीघ्र संक्रमण मुक्त कराना होगा, जबकि गुलावठी ब्लॉक की सबसे कम 5.40 फीसदी, पहासू की 5.79 फीसदी, डिबाई की 6.89 ग्राम पंचायतों में ही संक्रमण के केस सक्रिय हैं।
जटौला गांव में लगा वैक्सीनेशन कैंप
क्षेत्र के गांव जटौला में एक भी कोविड का मरीज नहीं है। गांव-गांव जाकर वैक्सीनेशन के लिए लगाए जा रहे शिविर के दौरान बृहस्पतिवार को गांव में टीम ने पहुंचकर 50 लोगों को वैक्सीन लगाया। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और कोविड से बचने के लिए वैक्सीन लगवानी आवश्यक है।
विज्ञापन

गांव को संक्रमण से मुक्ति मिलने से लोगों में खुशी है। हालांकि अभी खतरा टला नहीं है, प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी निभाते हुए संक्रमण को दूर रखने का हर संभव प्रयास करना है। संक्रमण से बचाव के लिए गांव में बार-बार सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेश माथुर, ग्राम प्रधान जटौला
गांव में फिलहाल किसी भी मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं है। कुछ मरीजों को बुखार व खांसी की समस्या है, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव है। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है।
- प्रवीण जादौन, निवासी जटौला
साबितगढ़ में वैक्सीनेशन का इंतजार
पहासू क्षेत्र के गांव साबितगढ़ में लोगों को वैक्सीनेशन कैंप का इंतजार है। ग्रामीण भी वैक्सीन लगवाने के लिए दिलचस्पी दिखाते हुए कैंप लगाने की मांग कर रहे हैं। वहीं गांव में संक्रमण न होने के कारण ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है। वहीं पीएचसी प्रभारी के मुताबिक गांव में वैक्सीनेशन कैंप लगाने के लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। जल्द ही कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। गांव को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए सेनेटाइजेशन भी कराया गया है।
क्षेत्र के अधिकतर गांव संक्रमण से मुक्त हैं। लोगों को गाइडलाइन का सख्ती से पालन जारी रखना होगा। यदि गांव में संक्रमण दोबारा आएगा तो इससे काफी परेशानी होगी। गांव में समय-समय पर शिविर लगाने और लोगों की जांच कराने के लिए भी कदम उठाया जाएगा।
- चित्रसेन शर्मा, ग्राम प्रधान, साबितगढ़
गांव में युवाओं ने प्रत्येक व्यक्ति को समझाते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन कराया है। महामारी को हराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति ने अपना योगदान दिया है। इसके अलावा गरीब लोगों की मदद भी की गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों को समझाया जा रहा है।

- सोनू शर्मा, निवासी साबितगढ़
ब्लॉक का नाम कुल ग्राम पंचायत संक्रमित संक्रमण मुक्त
अगौता 47 20 27
अनूपशहर 76 24 52
अरनिया 62 14 48
बीबीनगर 34 08 26
बुलंदशहर 70 16 54
दानपुर 63 06 57
डिबाई 58 04 54
गुलावठी 37 02 35
जहांगीराबाद 60 32 28
खुर्जा 83 34 49
लखावटी 45 23 22
पहासू 69 04 65
शिकारपुर 66 31 35
सिकंदराबाद 91 36 55
स्याना 30 20 10
ऊंचागांव 55 12 43
कुल 946 286 660
गांवों में नियमित सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जल्द ही जनपद के सभी गांवों को संक्रमण मुक्त कर लिया जाएगा।
- अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed