फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

74 लोग मिले कोरोना पॉजीटिव, 47 डिस्चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
74 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 47 डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में रविवार को एक साथ 74 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 47 लोग ठीक होने के बाद विभिन्न कोेविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक जनपद में कुल 2946 कोरोना संक्रमण के केस मिल चुके हैं। जिसमें से 2368 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 528 लोगों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसके साथ ही अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को बुलंदशहर नगर क्षेत्र में 35 लोगों में कोरोेना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें नगर के देवीपुरा सेकेंड में सात, शीतलगंज में छह, राधानगर में छह, आवास विकास प्रथम में दो, सिविल लाइन में दो और प्रीत विहार, टांडा, ईंटरोड़ी, भूड़, सरकारी आवास, मध्य गंग नहर कालोनी, प्रेमनगर, रमपुरा, शिवपुरी व आवास विकास सेकेंड में एक-एक मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, दो अन्य मरीज भी पॉजिटिव आए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग अभी ट्रेस नहीं कर पाया है। इसके अलावा खुुर्जा में नौ, शिकारपुर में नौ, अनूपशहर में पांच, जहांगीरबाद में पांच, गुलावठी में पांच, सिकंदराबाद में दो, औरंगाबाद में एक, बीबीनगर में एक, ऊंचागांव और डिबाई में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को जनपद में संक्रमण के कुल 74 केस मिले हैं। इसके अलावा 47 लोग कोेविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। लोग सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाल जगह पर जाने से बचें। यदि भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाना पड़े तो मास्क आदि का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने मांगा कोरोना किट खरीद का ब्यौरा
बुलंदशहर। सूबे में कोरोना जांच किट में घोटाला सामने आने के बाद शासन ने जनपद से भी कोरोना जांच किट की खरीद का ब्यौरा मांगा है। वहीं, सीडीओ के अनुसारसभी ग्राम पंचायतों से इसकी जानकारी मांगी जा रही है। पूरी रिपोर्ट बनाकर जल्द शासन को भेज दी जाएगी।

प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना की जांच के लिए खरीदी गई किट में धांधली सामने आने पर शासन ने एसटीएफ को जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना जांच किट निर्धारित मूल्य से अधिक में खरीदी गई हैं। मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। इसी क्रम में शासन ने जनपद से भी ब्यौरा मांगा है। शासन से आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों में खरीदी गई किट का विवरण मांग लिया है। जनपद की 951 ग्राम पंचायतों में भी तीन हजार रुपए की किट खरीदने का मामला सामने आ रहा है। सीडीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि शासन का आदेश मिलने के बाद सभी ग्राम पंचायतों से खरीदी गई किट की जानकारी मांग ली गई है। किट के वाउचर प्राप्त कर यह पता किया जाएगा की किट कितने रुपए में खरीदी गई है। पिछले दिनों यह किट ग्राम पंचायतों में कोरोना टेस्ट के लिए खरीदी गई थी। इस कार्य को पूरा करने में आशा और आंगनबाड़ी आदि का सहयोग लिया गया है। सभी ग्राम पंचायतों से पूरा ब्यौरा इकट्ठा कर जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed